पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद दिवस पर मौन रखने के लिए सुबह बजेगा सायरन

शहीद दिवस पर मौन रखने के लिए सुबह बजेगा सायरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरुवार को शहीद दिवस ( 30 जनवरी ) पर नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से स्थापित 8 सायरन मौन रखने के लिए बजाए जाएंगे।

शहर में गुरुवार को पहला सायरन सुबह 10 बजकर 59 मिनट 15 सेकंड पर मौन रखने की शुरूआत के लिए तथा दूसरा सायरन सुबह 11 बजकर 02 मिनट पर मौन संकेत समाप्ति के लिए बजेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए है।

कलेक्ट्रेट में अधिकारी -कर्मचारियों रखेंगे दो मिनट का मौन :

कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तहसील जयपुर के चौक में गुरुवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर एकत्रित होंगे तथा प्रात: 11 बजे सायरन बजने पर सतर्क होकर सुबह 11 बजकर 2 मिनट तक मौन धारण करेंगे।