पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। मौनी अमावस्या के पर्व पर गुरुवार को दान-पुण्य व पूजा का दौर शुरू हुआ। गलता तीर्थ में पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही गलता स्नान के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आया। उधर प्रयाग में चल रहे माघ मेले के तहत मौनी अमावस्या पर स्नान में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मौन धारण कर विशेष आराधना की। श्रद्धालुओं ने स्नान व दान-पुण्य का लाभ उठाया। विशेष रूप से श्रद्धालु प्रयाग में गंगा स्नान कर विशेष फल प्राप्ति की। ज्योतिषविदों के मुताबिक मौनी अमावस्या पर दान-पुण्य के महत्व में वृद्धि व फल प्राप्ति में सहायक बनेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.