पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांस नाथ का ज्ञान कल्याणक गुरुवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंत्रोच्चार के साथ जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शीतलनाथ के अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पूजा के मध्य जन्म कल्याणक के अघ्र्य चढाएं गए। मंदिरों में भगवान शीतलनाथ की महाआरती की गई। इस अवसर पर श्री जी के अभिषेक कर श्रावक-श्राविकाओं ने अघ्र्य चढाएं।
आगरा रोड़ स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी मोती सिंह भोमियों का रास्ता के दिगंबर जैन मंदिर चौबीस महाराज में भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए। श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से विशेष पूजा-अर्चना की गई।
सांगानेर के संघी जी का दिगंबर जैन मंदिर, मनिहारों का रास्ता स्थित बड़ा दीवानजी का जैन मंदिर, आचार्यों का रास्ता के दिगंबर जैन मंदिर सिरमोरियान, दुर्गापुरा स्थित श्री चंद्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर, अग्रवाल फार्म के दिगंबर जैन मंदिर मीरा मार्ग महारानी फार्म के दिगंबर जैन मंदिर सहित शहरभर के मंदिरों में भी कई आयोजन हुए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.