पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। रेलवे प्रशासन ने एक ही ट्रेन का 6 दिन के भीतर दूसरी बार उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया है। 25 जनवरी को केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी जिस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन कर चुकी है, रेलवे प्रसासन उसी ट्रेन का 31 जनवरी को जयपुर में फिर उद्घाटन करवाने जा रहा है। इस दिन जयपुर सांसद महेश जोशी ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे। मजेदार बात यह है कि यह ट्रेन 25 जनवरी से जयपुर-जोधपुर के बीच रोजाना चल भी रही है।
जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन की घोषणा पिछले रेल बजट में की गई थी। जोधपुर में केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी ने जिस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाई उसमें पुराने डिब्बे लगे थे। अब 31 जनवरी से ट्रेन में एलएचबी तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक डिब्बे लगाए जाएंगे। इस कारण रेलवे प्रशासन इस ट्रेन का 31 जनवरी को सुबह 6 बजे जयपुर जंक्शन पर सांसद के हाथों फिर उद्घाटन कराएगा।
नई ट्रेन की यह है खासियत :
यह ट्रेन एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) तकनीक पर आधारित डिब्बों के साथ दौड़ेगी। एलएचबी डिब्बे एंटी क्लाइंबिंग फीचर युक्त होते हैं। इससे गाड़ी के पटरी से उतरने या टक्कर के समय जनहानि की न्यूनतम संभावना रहती है।
इनका ब्रेक सिस्टम एडवांस न्यूमेरिक डिस्क ब्रेक सिस्टम पर आधारित होता है। जो गाड़ी को उच्च गति एवं सुरक्षित संचालन प्रदान करता है। ये डिब्बे यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक व शोर रहित होते हैं।
यह है ट्रेन का शिड्यूल :
यह ट्रेन प्रतिदिन जोधपुर से शाम 6:15 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे जयपुर पहुंचती है। जयपुर से यह ट्रेन रोजाना सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह 10:30 बजे जोधपुर पहुंचती है। इस ट्रेन का फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन व राय का बाग स्टेशनों पर ठहराव है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.