पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Electoral Officer Rajasthan Is Going To Make A Survey To Know Voters Thinking

राज्य के हर जिले के 10 बूथों के 10-10 मतदाताओं का रेंडम सेंपलिंग से होगा चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। मतदाताओं की निर्वाचन से जुड़ी समझ और धारणा को जानने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से एंड लाइन सर्वे किया जाएगा। एंड लाइन सर्वे के तहत राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 10-10 बूथों का रेंडम सेंपलिंग से चयन होगा। वहीं चयनित बूथों से 10-10 मतदाताओं का रेंडम सेंपलिंग से ही चयन कर सर्वे किया जाएगा। ये एंड लाइन सर्वे 1 फरवरी से शुरू होगा, जो 13 फरवरी तक चलेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन के मुताबिक इसी प्रकार राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 20 हजार मतदाताओं का रैंडमली चयन किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रश्नावली में वर्णित बिंदुओं की संपूर्ण सूचनाएं प्राप्त की जाएगी। प्रश्नावली भरने का कार्य प्रगणकों की ओर से किया जाएगा जबकि इसके निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य संबंधित सहायक या उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी और निदेशालय मुख्यालय में कार्यरत कार्मिकों के माध्यम से किया जाएगा।

प्रगणकों और सुपरवाइजर्स की नियुक्ति बुधवार को कर दी गई। इन्हें जिला स्तर पर 31 जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के तुरंत बाद सर्वे का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सर्वे से जो परिणाम प्राप्त होंगे, उनका उपयोग आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक बनाने के लिए किया जाएगा।

पिछले विधानसभा आम चुनाव-2013 से पहले भी इस प्रकार का बेसलाइन सर्वे कराया गया था। इसका लाभ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में मिला।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में वर्ष 2013 में संपन्न विधानसभा आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं के सामान्य ज्ञान, आचरण, व्यवहार एवं विभिन्न बिंदुओं पर एंड लाइन सर्वे में आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के माध्यम से ये जानकारी जुटाई जाएगी। ताकि आगे स्वीप की गतिविधियों में यदि कोई बदलाव या सुधार की आशंका होगी तो उस ओर ध्यानाकर्षण किया जाएगा।