पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Now All Document Will Be Uploaded In Haj Comity Website

हज का हर आवेदन फॉर्म होगा स्कैन, फॉर्म गुम होने की समस्या से मिलेगी निजात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। इस साल हज के लिए आवेदन करने वालों को फॉर्म, पासपोर्ट खोने जैसी परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ेगा। हज कमेटी ने पहली बार आवेदन फॉर्म के साथ लगे सभी दस्तावेजों को स्केन कर सेंट्रल हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया है।

गुरुवार को स्टेट हज कमेटी की हज हाउस में बैठक हुई। इसमें हजयात्रा 2014 की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस यात्रा लिए फॉर्म भरने की सिलसिला 1 फरवरी से प्रारंभ होगा।

साथ ही हजयात्रा 2013 की समीक्षा की गई। इसमें रही खामियों को आगामी हजयात्रा से पहले दूर करने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सलीम कागजी ने की।

कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि हज कमेटी की योजना के अनुसार हज आवेदन के साथ ही फॉर्म व उसके साथ लगे दस्तावेज जिनमें पे स्लिप, एफीडेविट, बैंक का केंसिल चैक, पासपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों की पहले जांच की जाएगी।

जांच में जो आवेदन सही पाए जाएंगे, उनकी फीडिंग का काम होगा और हर दस्तावेज को स्केन किया जाएगा। इन स्केन किए दस्तावेजों को हज कमेटी ऑफ इंडिया के मैनेजमेंट सिस्टम पर अपलोड कर दिया जाएगा। जिन्हें हजयात्री के कवर नंबर के आधार पर देखा जा सकेगा।