पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक चालक के साथ डकैती करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी राहुल उर्फ राजा गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बीती रात को पिछले दो माह से फरार चल रहे डकैती के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ राजा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी राहुल सद्दाम मेव गैंग गिरोह का शातिर बदमाश है। आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में एक दर्जन से ज्यादा लूट और डकैती की वारदाते कबूली है।

पुलिस ने बताया कि बंध की घाटी के पास अगस्त 2013 में ट्रक चालक के साथ राहुल व उसके छह साथियों ने मारपीट कर नगदी व मोबाइल छीन ले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने पांच जनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी राहुल पिछले कई माह से फरार चल रहा था। बीती रात को राहुल के जयंति मार्केट में आने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आरोपी राहुल से पूछताछ कर रही है।