पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Anybody Can Donate Blood In Sms Hospital In Jaipur

एसएमएस अस्पताल में अब कोई भी व्यक्ति दे सकता है ब्लड, कराना पड़ेगा पंजीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल में ब्लड देने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति ब्लड दे सकता है। अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार से रक्त सेवा नामक योजना के तहत ब्लड देने वाला व्यक्ति इंक्वायरी पर फार्म लेकर भर सकता है। उसके बाद में कभी भी उसे ब्लड के लिए बुलाया जा सकेगा। इसके लिए डॉ.अखिलेश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि जरूरत मंद व्यक्ति के डोनर उपलब्ध नहीं होने की परिस्थिति में इस तरह की सुविधा शुरू की है। जिसके तहत व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकता है।

साल में 200 शिविर आयोजित होते है, यदि 365 दिन शिविर आयोजित होने पर आए दिन होने वाली परेशानियों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इससे मरीज के परिजन भी किसी लपका गिरोह की गिरफ्त में नहीं आ सकेंगे।