पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dcp Write A Letter For Stop Accident In Jaipur

यातायात पुलिस और जेडीए ध्यान दे तो दुर्घटनाओं पर लगे लगाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। ट्रैफिक पुलिस ने जेडीए को कई बार सड़क हादसों को रोकने के लिए प्लान बनाकर भेजे। लेकिन आज-तक उस पर उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है।

ट्रैफिक पुलिस के तत्कालीन डीसीपी संजय श्रोत्रिय ने भी जेडीए और मानवाधिकार आयोग को पिछले माह सड़क हादसों के कारण व उनके समाधान के लिए सड़क मार्गों पर ट्रैफिक सिग्नल, डिवाइडर, बेरिकेट्स, ब्रेकर आदि बनाने के लिए ज्यादातर होने वाले हादसों के प्वाइंटों को चिन्ह्ति कर कार्य कराने के लिए पत्र लिखा था।

शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी ट्रैफिक पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। इस संबंध में पुलिस ने आयोग के सामने रिपोर्ट पेश की थी।

नए दुर्घटना संभावित स्थान जो ट्रेफिक पुलिस ने चिन्ह्ति किए है। वहीं इस संबंध में वर्तमान ट्रैफिक डीसीपी लवली कटियार ने बताया कि मैने फाइल को देखी है। इस बारे में परिवहन व जेडीए के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और आगे की योजना बनाई जाएगी।

जिन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने है
जोधपुर मिष्ठान भंडार के सामने
शाही मस्जिद तिराहा पर दो ब्रेकर
सैनी पेंटर्स के सामने नाले के बाद एक ब्रेकर
मदीना मस्जिद तिराहा पर तीन ब्रेकर
सीमेंट रोड के ज्वाइंट पर गुर्जर मोहल्ला तीन ब्रेकर
शराब के ठेके आगे व पीछे वाली गली पर दो ब्रेकर
बजरंग ऑटो रिपेयर तिराहे के सामने एक ब्रेकर
मीणा पाड़ा चौराह पर दो ब्रेकर
नाजवंती किराना स्टोर के घुमाव पर दो ब्रेकर
दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के घुमाव पर दो ब्रेकर
बालाजी स्टोर के घुमाव पर दो ब्रेकर
होटल रतन वाली हवेली एक ब्रेकर
नहर के गणेशजी तीव्र मोड़ों पर चार ब्रेकर
ब्रह्मा राम मंदिर दो ब्रेकर
दिग्विजय मेडिकल एक ब्रेकर
सेंट एंसलम स्कूल पिंकसिटी सी सै स्कूल मालवीयनगर के मेनगेट के दोनों और
सेक्टर दो जोन 23 मानसरोवर एसबीआई स्कूल वाली गली की मुख्य रोड के तीन स्थानों पर व लिंक रोडों पर
सेंट एंसलम नॉर्थ सिटी स्कूल के सामने एवं निवारू रोड के तीन चार अन्य स्थानों पर
बैनाड़ रोड दादी का फाटक, नाडी का फाटक, सतीवाली फाटक, एवं भैरूजी के मंदिर के पास आने व जाने वाली दोनों सड़कों पर
न्यू सांगानेर स्थित विजय पथ व ब्रह्माण की थड़ी के बीच मुहाना मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर
मकान नंबर 54/213 सूर्य मार्ग के सामने मध्यम मार्ग मानसरोवर के मीडियन कट के दोनों और
महात्मा ज्योतिवाराव फुले महिला महाविद्यालय के सामने
सरोजनी मार्ग पर मिलने वाली लिंक रोड पर
महेश नगर 80 फीट रोड कट पर
अजमेर रोड स्थित पुरानी चुंगी नाका विद्युत नगर मोड पर
गोपालपुरा बाइपास स्थित आतिश मार्केट कट पर
एसएफएस तिराहा मुख्य सड़कों पर मिलने वाली लिंक रोड्स पर
कनकघाटी में नाहरगढ़ व जयगढ़ की जाने वाली सड़क के टी पाइंट पर स्पीड ब्रेकर व एयर फोर्स स्टेशन के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की आवश्यकता है
किदबई नगर, शिवा कॉलोनी, नटराज नगर में
ग्राम दीपालो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जमवा रामगढ़ के सामने
जनक मार्ग सिरसी रोड के कटों पर
शाही मस्जिद नाहरी का नाका शास्त्रीनगर के पास
खासाकोठी पर कलेक्ट्रेट की ओर से आने वाले सड़कों पर एमआई रोड की तरफ से कलेक्ट्री की ओर जाने वाली रोड पर
टोंक रोड स्थित महावीर नगर कॉलोनी की मुख्य सड़क पर मिलने वाले मार्ग पर
श्रीभवानी निकेतन शिक्षा समिति के सामने
बांगडी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर प्लाट नंबर 53 व 54 के सामने
चौधरी रामचन्द्र मार्ग पर अजमेर रोड
गंगा सागर स्कीम पूर्व एवं राजेन्द्र नगर के बीच सिरसी रोड से वैशाली नगर को मिलाप करने वाली सड़कर गणपति मंदिर के सामने स्थापित रोड एव वैशाली मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाए
हेल्प इन सफरिंग, महारानी फार्म दुर्गापुरा जयपुर के सामने पूर्व में स्पीड ब्रेकर बने हुए थे, जो सड़क डामरीकरण के कारण दब गए। उनको पूनघ् बनवाया जाए
जगतपुरा ऑवर ब्रिज, आनन्द विहार रेलवे हाउसिंग सोसायटी, बृज विहार एवं टर्टल्स स्कूल के पास मुख्य मार्ग से मिलने वाली लिंक रोड़ों पर
जयपुरिया स्कूल मैन रोड, लालसिंह जूडो कॉलोनी मुख्य सड़क से हट कर गोपालपुरा को जोडऩे वाले सड़क पर तिराहे के दोनों तरफ
चांदपोल की ओर से जाने वाले रोड पर आरपीए मोड से 20 मीटर पहले, पानीपेच तिराहे से