पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Checked Ias Mohanti\'s Vaishalinagars And Swej Farm Flat In Jaipur

आईएएस बीबी मोहंती के वैशालीनगर और स्वेज फार्म का पुलिस ने किया मुआयना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। आईएएस अफसर बीबी मोहन्ती के खिलाफ महेश नगर थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने पीड़िता के साथ आरोपी के वैशालीनगर और स्वेज फार्म स्थित घर पर मौका मुआयना किया। पीडि़ता ने पुलिस को घटनास्थल की जानकारी भी दी। इससे पहले पुलिस ने कोर्ट में आरोपी मोहन्ती के घर पर सर्च करने के लिए आवेदन किया था। पुलिस शाम तक मामले की जांच करने में लगी रही।

उल्लेखनीय है कि महेश नगर थाना पुलिस ने शनिवार शाम को कोर्ट के आदेश पर आईएएस अफसर बीबी मोहन्ती के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। इस संबंध में 23 वर्षीय एमबीए छात्रा ने रिपोर्ट दी थी।

पीड़िता का आरोप था कि आरोपी मोहन्ती ने उसका शादी का और आईएएस अफसर बनाने का झांसा देकर पिछले 11 माह से देह शोषण कर रहा था।

जांच अधिकारी फोन बंद कर बैठ गए

आईएएस अफसर मोहन्ती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। जांच अधिकारी पारस जैन पीड़िता के बयानों के लिए आने के बाद फोन बंद करके बैठ गए और डीसीपी साउथ ने मोबाइल पर कोई जवाब नहीं दिया।

इस संबंध में जब अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार पांडे से बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि जांच अधिकारी ही इस मामले में बता सकेंगे।