पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। चौदहवीं विधानसभा के 15 विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह में संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण की थी। लेकिन इन विधायकों के सम्मान समारोह में केवल 4 विधायक ही पहुंच सके। संस्कृत भारती की ओर से संस्कृत भाषा में शपथ लेने वाले विधायकों का गुरुवार को पंचायतीराज संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में किशनपोल विधायक मोहनलाल गुप्ता, आहोर विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, पोकरण विधायक शैतान सिंह राठौड़ और निवाई विधायक हीरालाल ही कार्यक्रम में पहुंचे थे।
फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अपना प्रतिनिधि भेजा था। विधायकों ने इस दौरान कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। इस भाषा के विकास पर ध्यान देने की काफी जरूरत है। इसे रोजगार से भी जोडऩा होगा।
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप भी लगाए कि वह पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने में लगी है। समारोह की अध्यक्षता रेवासापीठ के डॉ. राघवाचार्य महाराजा वेदांती ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में संस्कृत विद्वान, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.