पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिसकर्मी ने मजदूर के साथ मारपीट की, विरोध में लोगों ने थाने का घेराव किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। मालवीयनगर थाना इलाके में अपेक्स सर्किल के पास एक फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर फैक्ट्री में कार्यरत मजूदरों अपेक्स सर्किल से मालवीयनगर थाने तक रैली निकाली और थाने का घेराव कर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।

सूचना पर पुलिस उच्च अधिकारी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने पीडि़त मजदूर को आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वास दिया।

इस संबंध में पीडि़त कर्मचारी कन्हैयालाल ने थाने में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।