पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट मौसमी बीमारियों के बचाव की देंगे जानकारी

स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट मौसमी बीमारियों के बचाव की देंगे जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट प्रदेश में मौसमी बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टाइफस, स्वाइन फ्लू के बचाव, उल्टी-दस्त के उपचार के बारें में आमजन को जागरुक करेंगे।
इसके लिए मिशन निदेशक (नेशनल हैल्थ मिशन) नवीन जैन ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट से सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीमारियों की रोकथाम, ग्रसित रोगियों की जांच, दवाएं तथा उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने एवं उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने के लिए कहा है।
अतिरिक्त मिशन निदेशक नीरज.के. पवन ने सीएमएचओ को जिला, सेटेलाइट पीएचसी, सीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टरों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाएं। पवन ने संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, 104 एंबुलेंस सेवाएं, आयुष, निशुल्क दवा एवं जांच योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पाबंद किया है।