जयपुर। प्रदेश में बजरी ट्रकों को अंडरलोड करने को लेकर ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक अजमेर रोड स्थित 200 फुट बाईपास पर उम्मेद पैलेस में हुई। इसमें सोसायटी ने अवैध तरीके से आ रहे ओवरलोड वाहनों के लिए बजरी मंडी स्तर पर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया।
सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि कमेटी के सदस्य अवैध तरीके से आ रहे ओवरलोड वाहनों की सूचना आरटीओ और खनिज विभाग को देंगे। इसके बाद ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में प्रदेश के ट्रक ऑपरेटर्स और बजरी ट्रक यूनियन के अधिकारियों ने भाग लिया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सोसायटी ओवरलोड के विरोध में हैं। इससे दुर्घटना बढ़ती है।