पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्धपक्ष बाद शुरू होगा दादी का फाटक आरओबी

श्राद्धपक्ष बाद शुरू होगा दादी का फाटक आरओबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जेडीए और रेलवे की ओर से बनाया गया दादी के फाटक पर रेल ओवरब्रिज श्राद्धपक्ष बाद शुरू होगा। आरओबी पर बाकी छोटे-मोटे काम को जल्द पूरा करने पर जेडीसी शिखर अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
आरओबी शुरू नहीं होने से निवारू रोड से बैनाड़ रोड, झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास की कई कॉलोनीवासियों को परेशानी हो रही है। 41.64 करोड़ की लागत से बना आरओबी की कुल लंबाई 647 और चौड़ाई 17.20 मीटर है। इस पर 1.2 मीटर मीडियन के दोनों तरफ 7.50 मीटर चौड़ा चार लेन का कैरिजवे बनाया गया है।
ब्रिज के दोनों तरफ 5.50 मीटर सर्विस रोड बनाई गई है। जेडीसी ने कहा कि आरओबी जनता की सुविधा के लिए बना है। ऐसे में लोगों को समय पर सुविधा मिले। इसके लिए उद्धघान महत्त्वपूर्ण नहीं है।