पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडीए की बीपी की बैठक में किया मानचित्रों का अनुमोदन

जेडीए की बीपी की बैठक में किया मानचित्रों का अनुमोदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जेडीसी शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जेडीए में भवन मानचित्र समिति (बिल्डिंग प्लान) की बैठक हुई। इसमें आवासीय योजनाओं, कॉलेज भवन, बजरी मंडी, टोंक रोड के भूखंड में शिथिलता देने के निर्णय पर सहमति हुई।
बैठक में राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और बस्सी तहसील में प्रस्तावित कॉलेज भवन मानचित्र का अनुमोदन किया गया। बैठक में टोंक रोड पर करीब 170 करोड़ के भूखंडों पर नीलामी की सहमति बनी।
बैठक में रामनगरिया, बैंक ऑफिसर्स योजना के सी ब्लाक के आवासीय फ्लैट्स, ग्राम ठिकरिया, सांगानेर में ग्रुप हाउसिंग, ग्राम रामचंद्रपुरा, गोनेर रोड पर प्लेट्स, हवा सड़क सोडाला में प्रस्तावित अपार्टमेंट के मानचित्रों का अनुमोदन किया गया।
इसके अलावा भी शहर के कई प्रोजेक्ट के मानचित्रों का अनुमोदन हुआ। बैठक में जेडीए सचिव पवन अरोडा, निदेशक आयोजना लवंग शर्मा भी उपस्थित थे।