जयपुर। केन्द्र सरकार ने राजस्थान के पांच और जिलों में फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम चलाने की मंजरी दे दी है। अब 23 जिले जुड़ गए हैं।
नेशनल प्रोगाम फॉर प्रीवेन्टेशन एंड कंट्रोल ऑफ फ्लोरोसिस के तहत शामिल जिलों में करौली, चित्तौडगढ, गंगानगर, झालावाड़ एवं झूंझुनू हैं। इसके लिए पहली किस्त के रूप में पांच जिले के लिए 75 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।
पहले से जयपुर, अजमेर, नागौर, राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, दौसा, डूंगरपुर, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर, जालौर, पाली एवं बांसवाड़ा हैं। स्टेट नोडल अधिकारी (फ्लोरोसिस कार्यक्रम) डॉ. रामावतार जायसवाल ने बताया कि प्रोग्राम के तहत पहले सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद में चिहित मरीजों का इलाज किया जाएगा।