फोटो: भगोरा गांव में सूना पड़ा मतदान केन्द्र।
जयपुर। वैर विधानसभा के भगोरा गांव में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। वैर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं।
भगोरा गांव में लोगों ने सड़क नहीं होने का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह गांव वैर से केवल नौ किलोमीटर दूर है, लेकिन वहां से यहां पहुंचने में कम से कम 50 मिनट का समय लगता है। केवल नौ किलोमीटर की दूरी की सड़क भी सरकार बना नहीं रही। इसके विरोध में स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर अभी तक एक भी वोटर वोट डालने नहीं पहुंचा। यहां मतदान दल खाली बैठा हुआ है। गांव में मतदान केंद्र के पास एक मंदिर में गांववासी बैठे हैं। ये लोग वोट डालने नहीं गए।
क्या करने गई थी सरकार
सवाल है कि जब गांव की सबसे मूलभूत सुविधा ही सरकार उपलब्ध नहीं करा पाई तो लोगों के लिए भरतपुर संभाग सरकार क्या करने गई थी। गांव के लोगों ने तब भी सरकार के सामने, मंत्रियों व अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया था और मंत्रियों व अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया था, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी।
आगे देखें: मतदान का बहिष्कार करते ग्रामीण।