जयपुर। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) सत्र 2014-15 में प्रवेश लेने वाले मेडिकल स्टूडेंट की अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर सकेगा। इससे प्रवेश की पारदर्शिता की जांच करना आसान हो जाएगा।
काउंसिल ने देश की सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से एमबीबीएस व पीजी में प्रवेश लेने वालों की सात अक्टूबर 2014 तक निर्धारित प्रपत्र में सूचना भेजनी पड़ेगी। यूजी वाले छात्र का नाम, मेरिट नंबर, कैटेगरी, कॉलेज की कैटेगरी, सीनियर सैकंडरी के अंक, जन्म तिथि, प्रवेश लेने की दिनांक तथा पीजी वाले की इन सबके अलावा पीजी कोर्स का नाम, दिया जाने वाला स्टाइपेंड आदि। सूचना भेजने के बाद कॉलेज को आईडी नंबर व पासवर्ड दिया जाएगा।