पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों का समय बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं, शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया

स्कूलों का समय बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं, शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ओंकार सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक करने का शिक्षा विभाग के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि राज्य में व्याख्याताओं के पद भी समाप्त नहीं किए जा रहे हैं।

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक परिषद (रेसला) के प्रतिनिधिमंडल को निदेशक ने यह आश्वासन दिया है। निदेशक से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में रेसला के प्रवक्ता, संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित पांच सदस्य शामिल थे।
रेसला के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर समय बदलकर सुबह नौ से शाम पांच बजे करने की अफवाहें चल रही थीं। अब इस पर ब्रेक लग सकेगा। व्याख्याताओं के पद समाप्त नहीं करने के आश्वासन पर रेसला ने खुशी जताई है।