पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थम नहीं रहा परेशानियों का सफर, हज की चौथी फ्लाइट २७ घंटे देरी से उड़ी

थम नहीं रहा परेशानियों का सफर, हज की चौथी फ्लाइट २७ घंटे देरी से उड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राज्य के हजयात्री हज हाउस से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से होटल के बीच चक्कर काट रहे हैं और सरकार पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा। शनिवार को लगातार चौथी फ्लाइट लेट हुई।
यह फ्लाइट 27 घंटे की देरी से सुबह 11 बजे जेद्दा के लिए रवाना हो सकी। इस फ्लाइट को शुक्रवार को सुबह आठ बजे रवाना होना था। शनिवार को जाने वाली पांचवीं फ्लाइट भी इस कारण लेट हो गई।

पांचवीं फ्लाइट कब जाएगी। हज कमेटी के पदाधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। चौथी फ्लाइट के हजयात्री जेएलएन मार्ग पर एक होटल में ठहरे हुए थे। इनकी रवानगी से परिजनों ने राहत की सांस ली।
पहली फ्लाइट से ही हजयात्रियों की अव्यवस्थाओं से दुखी परिजनों और मुस्लिम संगठनों ने अब हज कमेटी और एयर इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। स्टेट हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने कहा कि एयर इंडिया की अव्यवस्थाओं ने हज कमेटी की व्यवस्थाओं पर पानी फेर दिया है। उन्होंने सेंट्रल हज कमेटी से मामले की शिकायत कर अतिरिक्त फ्लाइट उपलब्ध कराने व एयर इंडिया को ब्लेक लिस्ट करने की मांग की है।