जयपुर। राज्य में रविवार को हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर सरकारी और स्वयंसेवी संगठनों की ओर से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह शिक्षा विभाग व भाषा विभाग की ओर से होगा।
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग राजस्थान सरकार की ओर से रविवार को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर 14 सितंबर को सुबह 11:30 बजे जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ होंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रमुख शिक्षा सचिव
पीके गोयल करेंगे।