पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहवार राशन की तरह शिक्षा विभाग ने जारी किया अक्टूबर का कैलेंडर

माहवार राशन की तरह शिक्षा विभाग ने जारी किया अक्टूबर का कैलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से अभी पूरे एक साल का कैलेंडर तैयार नहीं हो पाया है। जुलाई, अगस्त और सितंबर का हर महीने कैलेंडर जारी करने के बाद अब विभाग ने अक्टूबर का कैलेंडर जारी किया है। यह भी केवल एक महीने का।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर के 31 दिनों में केवल 16 कार्यदिवस होंगे। अन्य दिनों में दीपावली, दशहरा के 11 अवकाश व चार रविवार होंगे। स्कूलों में इसी महीने दूसरा परख भी होगा।
यह 30 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। 17 से 26 अक्टूबर तक 10 दिन का मध्यावधि अवकाश होगा। शिक्षक संगठनों ने इस प्रकार हर महीने कैलेंडर जारी करने का विरोध किया है।
अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल का कहना है कि विभाग में यह पहली बार हो रहा है कि हर महीने कैलेंडर जारी हो रहा है। वरना सत्र प्रारंभ होने से पहले ही पूरे सत्र का कैलेंडर जारी कर दिया जाता है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही झलक रही है।