पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल से मिले राजस्थान हाईकोर्ट के एजी, इस्तीफे की अटकलों को विराम

राज्यपाल से मिले राजस्थान हाईकोर्ट के एजी, इस्तीफे की अटकलों को विराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह से शनिवार को यहां राजभवन में राजस्थान हाईकोर्ट के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) एन.एम. लोढ़ा ने मुलाकात की। हालांकि उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इसके बाद फिलहाल उन अटकलों पर विराम लग गया है कि लोढ़ा एजी का पद छोड़ने वाले हैं।
हालांकि, हाईकोर्ट की एक टिप्पणी की वजह से लोढ़ा काफी आहत हैं और उसी के चलते हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के आठ अतिरिक्त महाधिवक्ताओं ने अपने इस्तीफे लोढ़ा को सौंप रखे हैं।
गौरतलब है कि वकीलों की हड़ताल की वजह से सरकारी वकील हाईकोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं।
राज्यपाल से मुख्य सूचना आयुक्त टी. श्रीनिवासन, राजस्थान विश्वविद्यालय की सिंडिकेट में राज्यपाल के नामित प्रतिनिधि सुधीर वर्मा व राजस्थान सिविल सर्विस अधिकरण के अध्यक्ष विपिन चन्द्र शर्मा ने भी मुलाकात की।
राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करने वालों में उत्तर प्रदेश के रामवीर सिंह, यतेंद्र कुमार व अशोक जैन और महाराष्ट्र के आर.यू.सिंह भी शामिल हैं।