जयपुर। जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को लोकसभा की स्थाई रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की ओर से लोकसभा की समितियों में उनसे संबंधित विशेषज्ञ सांसदों को नियुक्ति का यह एक उदाहरण है।
राठौड़ के 23 साल के फौज के अनुभव व उनके देश प्रेम के जज्बे के मद्देनजर लोकसभा की स्थाई रक्षा समिति का सदस्य बनाया जाना उनके लिए बड़ा तोहफा है। समिति की पहली बैठक सोमवार को ही होगी।
राज्यवर्द्धन सिंह ने फौज ही नहीं, खेल के माध्यम से भी अपने देश प्रेम का परिचय दिया है। ओलंपिक में शूटिंग में रजत पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त करने वाले राठौड़ का रक्षा समिति में सदस्य बनाया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राठौड़ पहली बार सांसद बने हैं।
Photo by Alok Khandelwal.