पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला कलेक्ट्रेट पर कल शिक्षामंत्री का पुतला जलाएंगे शिक्षक

जिला कलेक्ट्रेट पर कल शिक्षामंत्री का पुतला जलाएंगे शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान शिक्षक शिक्षाधिकारी संघर्ष समिति की ओर से एकीकरण के विरोध में रविवार को आंदोलन का दूसरा चरण होगा। इस दिन राज्यभर में जिला कलेक्ट्रेट पर शिक्षामंत्री व एसीएस का पुतला दहन किया जाएगा।

जयपुर में जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन व रैली होगी। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले उपखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। जिला मुख्यालयों के बाद 20 सितंबर को शिक्षा संकुल के बाहर फिर बड़ा प्रदर्शन होगा। इसमें राज्यभर से शिक्षक आएंगे।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि एकीकरण से स्कूलों में पढ़ाई चौपट हो गई है। बच्चे स्कूलों में टिक नहीं पा रहे हैं। इस अव्यवस्था के लिए शिक्षामंत्री व एसीएस सीधे सीधे जिम्मेदार हैं।