जयपुर। सिंडीकेट बैंक की ओर से हिंदी दिवस के एक दिन पहले शनिवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवि विक्रम सिंह गढ़वाली, डॉ. रमाशंकर शर्मा, डॉ. अजय अनुरागी ने अपनी कविताओं से समा बंधा। बैंक के उपमहाप्रबंधक एस के गोयल ने बताया कि हिंदी साहित्य और हिंदी के महत्व के लिए बैंक की ओर से इस तरह के कार्यक्रम रखे जाते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन जयपुर के उप महानिदेशक कृष्ण देव कल्पित मौजूद थे।