पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैर सूरजगढ़ में लोकसभा से ज्यादा वोट पड़े, मतदान का आखिरी एक घंटा

वैर-सूरजगढ़ में लोकसभा से ज्यादा वोट पड़े, मतदान का आखिरी एक घंटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विशेष संवाददाता.जयपुर। राजस्थान की चार सीटों पर चल रहे उपचुनाव में वोटर्स में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। चारों सीटों पर पांच बजे तक करीब ६३ फीसदी मतदान हो चुका था और आखिरी एक घंटे में तेजी आने की संभावना है। उधर, वैर व सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव से कहीं आगे निकल गया। हालांकि, कोटा दक्षिण व नसीराबाद में मतदान प्रतिशत लोकसभा चुनाव के आस-पास ही रहने की पूरी संभावना है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार वैर में शाम पांच बजे तक ५९.७१ प्रतिशत, सूरजगढ़ में ६७.९९ प्रतिशत, नसीराबाद में ६४.७८ और कोटा दक्षिण में ५८.२५ प्रतिशत मतदान हो चुका था। पिछले लोकसभा चुनाव में वैर में ५४.०४ प्रतिशत, सूरजगढ़ में ५९.८८ प्रतिशत, नसीराबाद में ७२.३५ प्रतिशत और कोटा दक्षिण में ६९.७१ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विधानसभा चुनाव में जमकर पड़े वोट
निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव में चारों ही सीटों पर लोगों को जबर्दस्त मतदान किया था। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में नसीराबाद सीट पर ८२.३९ फीसदी, सूरजगढ़ में ७६.७४ प्रतिशत, कोटा दक्षिण में ७३.७४ फीसदी और वैर सीट पर ६९.१४ फीसदी लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था।
लोकसभा में गिरा मतदान प्रतिशत
अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में इन चारों ही सीटों पर मतदान का प्रतिशत गिर गया था। नसीराबाद में मतदान प्रतिशत करीब १० प्रतिशत गिर कर ७२.३५ फीसदी, सूरजगढ़ में १७ फीसदी गिर कर ५९.८८ प्रतिशत, वैर में १५ फीसदी गिर कर ५४ प्रतिशत और कोटा दक्षिण में चार फीसदी कम होकर ६९.७१ प्रतिशत रह गया था।
कहां कितने मतदाता
वैर : २ लाख १७ हजार ६७८
सूरजगढ़ : २ लाख ४० हजार ७७८
नसीराबाद : १ लाख ९५ हजार ३०७
कोटा दक्षिण : २ लाख ४१ हजार ३६८