फोटो: वर्कशॉप में प्रेक्टिस करतीं प्रतिभागी।
जयपुर। गरबा की 32 ताल और डांडिया की 16 ताल पर जहां प्रतिभागी जोश के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं, वहीं उनमें स्टाइलिश दिखने का कंपीटिशन भी देखने को मिल रहा है। गर्ल्स में पठानी स्टाइल की धोती पर स्कार्फ और कैजुअल टॉप का कॉम्बिनेशन, स्कर्ट के साथ लाइट वर्क वाला टॉप प्रतिभागियों के स्टाइल सिग्नेचर को बंया कर रहा था।
दैनिक भास्कर की ओर से हर साल होने वाले अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव की ट्रेनिंग परिषद भवन में चल रही हैं। शुक्रवार को महाआरती के लिए प्रतिभागियों के नाम लिखे गए। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के सहयोगी हैं सिंडीकेट बैंक, हेल्थ एंड वेलनेस मॉल एन इनिशिएटिव बाय जीटीएम ग्रुप और एसबीबीजे बैंक है।
16 ताल तक पहुंचा डांडिया
गरबा रास 32 ताल की प्रैक्टिस के बाद शुक्रवार को सभी बैच के प्रतिभागियों को डांडिया की १६ ताल पर स्टेप्स सिखाए गए। राइट, लेफ्ट, आगे और पीछे के स्टेप्स बताए गए। इसके साथ ही महाआरती के बेसिक स्टेप्स की चर्चा भी प्रतिभागियों के साथ की गई। गौरतलब है कि गरबा रास की ग्राउंड प्रैक्टिस 24 , 25 सितंबर को होगी और गरबा रास 26 से 29 सितंबर तक खेला जाएगा।