जयपुर। जयपुर में में चल रही इंडिया फॉर एनीमल्स-2014 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन जानवरों को सुरक्षित रखने वाले हीरो के नाम रहा। देशभर की विभिन्न संस्थाओं को इंडिया फोर एनीमल्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसमें क्लार्क्स केयर फॉर एनीमल अवॉर्ड शहर की रक्षा संस्थान को दिया गया।
एनीमल वेलफेयर एजुकेशन अवॉर्ड ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल/ इंडिया को मिला। क्रूअल्टी रिस्पॉन्स अवॉर्ड गौरी मॉउलिखहिंद को दिया गया। मीडिया अवॉर्ड सरिया नारायण और ज्यूरी स्पेशल अवॉर्ड नदीम सहशाद और मोहम्मद साद को सम्मानित किया गया।
इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से करीब 200 लोगों ने भाग लिया है। देश विदेश से आएं एनीमल एक्सपर्ट ने देशभर में जानवरों के साथ हो रहे अत्याचारों, क्रूरता और अहिंसा पर प्रकाश डाला।
नेपाल बॉर्डर पर हो रही है जानवरों की तस्करी:
नेपाल में हर पांच साल में गड़ी माई मेले का आयोजन होता है। इस मेले की परम्परा और अंधविश्वास की वजह से यहां पर लाखों पशुओं की बली दी जाती है। यहां ज्यादातर पशु पश्चिम बंगाल और बिहार से भेजे जाते हैं।
पीपुल फॉर एनीमल संस्थान की सदस्य सचिव गौरी ने बताया कि पिछले साल जहां इन आंकड़ों की संख्या तीन लाख 50 हजार थी वहीं इस साल 28 व 29 सितम्बर को होने जा रहे इस मेले में करीब पांच लाख पशुओं की बली दी जाने की तैयारी है।