जयपुर। जिला प्रशासन व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नगर निगम के चुनावों की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन शनिवार को कर दिया। अब इन मतदाता सूचियों का रविवार व सोमवार को पठन किया जाएगा। इसके बाद 22 सितंबर तक आम व्यक्ति व राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि अपनी आपत्तियां दे सकेंगे। इसके साथ ही नाम जुड़वाने के लिए दावा भी कर सकेगा।
जिले में नगर पालिका आम चुनाव 2014 की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के मतदाता सूचियां का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तारीख निर्धारित की है। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) व कलेक्टर कृष्ण कुणाल के बताया कि मतदाता सूची पर दावों व आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर है तथा विशेष अभियान की तारीख 13 व 14 एवं 21 सितम्बर तय की गई है।
30 सितंबर तक दावों एवं आपत्तियों का समाधान किया जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर तक पूरक सूचियां तैयार की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 अक्टूबर को होगा।