जयपुर। डॉ.एस.आर. राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के संघटक या मान्यता प्राप्त समस्त आयुर्वेद -नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्रों में सत्र 2014-15 में प्रवेश लेने वाले छात्रों का शैक्षणिक सत्र सोमवार से शुरू होगा।
यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने इस संबंध में सभी संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र लिखा जा चुका है। वर्तमान में राज्य में करीबन 30 प्रशिक्षण संस्थान हैं, जहां पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। सभी अधिकारियों को छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।