पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरों का कुप्रबंधन, मेंटेनेंस के लिए एक ही इलाके में काट दी चार बार बिजली

इंजीनियरों का कुप्रबंधन, मेंटेनेंस के लिए एक ही इलाके में काट दी चार बार बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जयपुर डिस्कॉम के इंजीनियरों के कुप्रबंधन के कारण शहर के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सीकर रोड, हरमाड़ा, जोड़ला, बढ़ारणा, रोहिणीनगर सहित अन्य इलाके में बिजली कंपनी के इंजीनियरों ने मेंटेनेंस के नाम पर शनिवार को बिजली गुल कर दी।
इससे पहले भी पिछले बीस दिन में इस इलाके में तीन बार मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती की जा चुकी है। मेंटेनेंस के नाम पर आए दिन होने वाली बिजली कटौती पर लोगों ने बिजली कंपनी के इंजीनियरों के प्रबंधन पर सवाल उठाया है।
लोगों का कहना है कि 25 अगस्त के बाद बिजली कंपनी ने सिस्टम व लाइन मेंटेनेंस पर तीन बार बिजली कटौती कर दी। शनिवार को भी सुबह 10 बजे से बिजली गुल कर दी। जब लोगों ने जयपुर डिस्कॉम के एईएन एस. के. लालवानी व जेईएन सहगल को शिकायत की तो उन्होंने बिजली कटौती को जरूरी बताते हुए लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया।
लोगों का कहना है कि शहर के किसी भी इलाके में पिछले बीस दिन में चार बार बिजली गुल नहीं की गई है। यहां पर एईएन व जेईएन के बीच तालमेल नहीं होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।