पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: जयपुर में ऊंटगाड़ी(camel cart) पर सवार परिणीति व आदित्‍य।
जयपुर। अपकमिंग बॉलीवुड फिल्‍म ‘दावत-ए-इश्क’ के प्रमोशन के लिए पिछले दो दिन से फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट जयपुर में है। फिल्‍म कलाकार परिणीति चोपड़ा और आदित्‍य रॉय कपूर के साथ स्‍टार सिंगर सुनिधि चौहान व जावेद अली भी इस वीकेंड पर न सिर्फ मूवी प्रमोट कर रहे हैं बल्‍िक राजस्‍थान के ट्रेडिशनल जायके और ऊंटगाड़ी की सवारी का लुत्‍फ भी उठा रहे हैं।
उल्‍लेखनीय है कि जयपुर पहुंचे फिल्‍मी सितारों ने शनिवार शाम को शहर के एक रिसोर्ट में फूड यात्रा के दौरान जहां फैंस ने स्टार्स के साथ स्वर से स्वर मिलाए वहीं परिणीति और आदित्य के साथ जावेद और सुनिधि ने अंताक्षरी में रंग जमाया। कार्यक्रम में केवल लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर ने डांस और मस्ती की, बल्कि स्टार सिंगर सुनिधि चौहान और जावेद अली ने टाइटल सॉन्ग गाकर फिल्म देखने का न्यौता दिया। आदित्य ने कहा, मैं तारु की भूमिका में हूं जो बेहद लजीज खाना बनाने वाला शेफ है। उसे सच्चे प्यार की तलाश है और ये तलाश गुल्लू पर जाकर खत्म होती है। वैसे मैं रियल लाइफ में मैगी और ऑमलेट बहुत अच्छा बनाता हूं।
...और अनुपम खेर डायलॉग ही भूल गए
परिणीतिने बताया, मैं गुल्लू के किरदार में हूं जो सेल्स गर्ल है और दहेज लेने वालों के सख्त खिलाफ भी। इस फिल्म में बड़े ही खूबसूरत और म्यूजिकल अंदाज में दिखाया गया है कि कैसे दो जुदा लोगों के बीच प्यार होता है और जायके की दुनिया उसमें क्या-क्या ट्विस्ट लाती है। इसमें मेरा और अनुपम खेर के हैदराबादी में बात करने के स्टाइल पर आप फिदा हो जाएंगे। आखिर हम दोनों ने इसकी पूरी ट्रेनिंग ली है। एक सीन में अनुपम सर मेरे स्कूटर के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। वो इतना डर गए कि डायलॉग ही भूल गए। पार्टी में चारों स्टार्स ने जयपुर में दाल बाटी चूरमा और गट्‌टे की सब्जी का स्वाद लिया। राजस्थानी अंदाज में खाना खाते हुए वे फैंस से भी मिले।
सभी फोटो व वीडियो : मनोज श्रेष्‍ठ
आगे देखें: ‘दावत-ए-इश्क’ के जयपुर में हुए प्रमोशनल इवेंट की और अधिक तस्‍वीरें।