पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिंदी दिवस २

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी (फाइल फोटो)।
जयपुर। जयपुर में चल रही 'इंडिया फॉर एनीमल्स-2014' इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में रविवार को केन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शिरकत पहुंचीं। फेडरेशन ऑफ इंडियन एनिमल एनिमल प्रोटेक्‍शन ऑर्गेनाइजेशन (FIAPO) की ओर से यह कॉन्फ्रेंस शहर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित की जा रही। मेनका गांधी यहां एनिमल प्रोटेक्‍टर्स के बीच अपने संबोधन के साथ पीटर सिंगर की एनिमल लिब्रेशन का हिंदी संस्‍करण भी रिलीज किया।
फिटनेस के लिए साउथ अफ्रीका के शेरों को भेजा जाता है चाइना
साउथअफ्रीकन शेरों की स्थिति अच्छी नहीं है। फिटनेस में सुधार के लिए अफ्रीकन शेरों को चाइना भेजा जा रहा है। यह जानकारी जियेन एनीमल वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन लेसवार्ड मार्चिंग ने दी। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में आजकल जन्म लेने के तुरंत बाद शेरों को चाइना भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि चाइनीज मेडिसिन से शेरों की फिटनेस बेहतर हो सकेगी। उनका ट्रस्ट जानवरों की सेवा के लिए ग्रांट दे रहा है। इंडिया में हाथियों की स्थिति में सुधार के लिए आगरा और बेंगलुरू को ग्रांट दी थी। बस्सी में हेल्प इन सफरिंग के कैमल रेस्क्यू सेंटर प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया गया है।

एक डॉग कपल से 66 हजार पपीज
वेट्सबियॉन्ड बॉर्डर्स, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन हीथ ने कहा- लोगों में गलत धारणा है कि पपीज के बड़े होने पर वैक्सीन की जरूरत नहीं है। एक डॉग कपल से दस सालों मे 66 हजार पपीज तक पैदा हो सकते हैं। रेबीज कंट्रोल करने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। दस साल पहले रेबीज को कंट्रोल करने के लिए इंडिया, फ्रांस और इंग्लैंड में वॉलेंटियर तैयार किए गए थे। सिक्किम और लद्दाख में गवर्नमेंट की मदद से एंटी रेबीज वैक्सीनेशन किए गए।
स्ट्रीट डॉग्स से निजात पाने के लिए गलियां रखें साफ
दुनियाभरमें स्ट्रीट और स्ट्रे डॉग्स की समस्या है। इन डॉग्स से फैलने वाले रेबीज को कंट्रोल करने के लिए यूके में 1891 में डॉग्स ट्रस्ट की स्थापना की गई। ट्रस्ट की चीफ एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी केले रिसा बेल्डविन ओबीई ने कहा, अमेरिका में स्ट्रीट और स्ट्रे डॉग्स गंभीर समस्या थी। ट्रस्ट ने 70,000 डॉग्स को वैक्सीन लगाए। इन डॉग्स को नियंत्रित करने के लिए गलियों में सफाई जरूरी है। अच्छे कानून बनाए जाएं। इनके बिहेवियर को समझा जाए। तभी ये भी इंसान को इज्जत देंगे।
संस्‍थानों को किया गया पुरस्‍कृत
कॉन्फ्रेंस में शनिवार को रक्षा संस्थान, ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल / इंडिया, गौरी मॉउलिखहिंद, नदीम सहजाद और मोहम्मद साद को इंडिया फॉर एनीमल्स अवॉर्ड की अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया।