पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमसीआई सख्त: नियमों की पालना नहीं करने पर होगी कार्रवाई

एमसीआई सख्त: नियमों की पालना नहीं करने पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। देश की मेडिकल से संबंधित संचालित करने वाली कॉलेज में एमसीआई के नियमों की पालना नहीं करने पर अब नियमानुसार कार्यवाही होगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने नियमों की पालना करने के लिए कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। गाइडलाइन के तहत एमबीबीएस में निर्धारित सीटों पर ही प्रवेश देने के साथ ही 31 दिसबंर के पहले प्रवेश के पहले 17 साल का हो जाना चाहिए। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉ.लो केन्द्र शर्मा के अनुसार एमसीआई ने एक पोर्टल का भी शुभारंभ किया है। हालांकि जारी गाइडलाइन तो ज्यादा बदलाव नहीं किया है। लेकिन नियमों की सख्ती से पालना का निर्देश है।

ये है गाइडलाइन
  • प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी हो जानी चाहिए।
  • सामान्य कैटेगरी के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायलॉजी या बायोकेमिस्ट्री व अंग्रेजी में 50 फीसदी तथा फिजिकली हेंडीकेप्ड के लिए 45 फीसदी अंक।
  • पीजी के मेडिसिन कोर्स में रेग्यूलेशन 1977 का पालन करना।
  • ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम पर सूचना भेजना तथा जाति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य।
  • देश के बाहर से सीनियर सैकंडरी से प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य।