पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पहली बार शुरू हुई ११ वर्षीय बाल व्यास की भागवत

शहर में पहली बार शुरू हुई ११ वर्षीय बाल व्यास की भागवत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शहर में पहली बार 11 वर्षीय बालव्यास के भागवत कथा प्रवचन शुरू हुई। कथा प्रवचन मानसरोवर के प्रियाशरण ने सुनाए। कथा 20 सितंबर तक श्रीराधा गोपीनाथ मंदिर भक्त मंडल की ओर से पुरानी बस्ती बगरूवालों का रास्ता के राधा गोपीनाथ मंदिर में चलेगी।

भागवत कथा का आरंभ कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ बंसी वाले बाबा की बगीची नृसिंहजी मंदिर से रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं रवाना हुई। कलशयात्रा को रामानंदी वैष्णव विरक्त मंडल जयपुर के उपाध्यक्ष महंत रामदुलारे दास महाराज आरती उतारकर रवाना किया। केसरिया वस्त्रों में मंगल गान करते हुए महिलाओं की ये कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल पहुंची। यहां मंदिर के महंत वल्लभदेव गोस्वामी आरती उतारी और व्यासपीठ पूजन किया। यहां बालव्यास प्रियाशरण में भागवत कथा का महात्म्य समझाया।
महामंडलेश्वर महंत मनोहरदास ने बताया कि कथा श्रवण 20 सितंबर तक मध्याह्न 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नंदोत्सव 17 सितंबर को मनाया जाएगा।