जयपुर। सकल जैन समाज की ओर से रामबाग सर्किल स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को श्वेतांबर व दिगंबर जैन समाज का सामूहिक क्षमा याचना समारोह आयोजित किया गया। समारोह सुबह शुरू हुआ। इस मौके पर मुनि शशांक सागर महाराज, मुनि मूल मुनि, रमणीक मुनि, मुक्ति रसा, आर्यिका गौरवमती, आर्यिका शशिप्रभा, आर्यिका सृष्टि भूषण सहित अन्य मुनि व साध्वी के प्रवचन हुए।
समारोह के दौरान मुनि और साध्वियों ने गलतियों की क्षमा मांगने वाले व्यक्ति को सर्वोपरी बताया और कहा कि अगर इंसान गलती करता है और उसकी क्षमायाचना ना करे तो उससे बड़ा अपराधी कोई नहीं हो सकता। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी गलतियों की क्षमा मांगनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि लोकायुक्त एसएस कोठारी, आईएएस कुलदीप रांका, आईपीएस डीसी जैन थे। संस्थापक संयोजक माणक काला ने किया। बड़ी संख्या में दिगंबर और जैन धर्मावलंबियों ने एक दूसरे से वर्षभर की गलतियों की क्षमायाचना की।