पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तंबाकू के कारण राज्य में हर साल ७२ हजार मौत

तंबाकू के कारण राज्य में हर साल ७२ हजार मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। देश में तंबाकू व धुम्रपान की प्रभावी रोकथाम के लिए मीडिया ही नहीं व्यक्ति व सार्वजनिक स्थल पर आकर पहल करने की महत्ती आवश्यकता है। यह बात उदयपुर में तंबाकू नियंत्रण एवं मीडिया की भूमिका पर राजस्थान वालंटरी हैल्थ एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यशाला में सामने आई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री तंबाकू व धुम्रपान पर रोक लगाने के लिए डॉ.हर्षवर्धन ने सभी राज्यों को मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। हाल ही में सुनीता अभियान का भी शुभारंभ किया है।
वालंटरी हैल्थ एसोसिएशन के राज्य परियोजना निदेशक विक्रम सिंह राघव ने बताया कि देशभर में कोटपा एक्ट लागू है, जो तंबाकू से बचाता है। सिंह के अनुसार राजस्थान में हर साल तंबाकू के कारण 72 हजार लोग मौत के मुंह में चले जाते है।
एसएमएस अस्पताल के ईएनटी विभाग के डॉ.पवन सिंघल का कहना है कि तंबाकू से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जो चिंता का विषय है। इन मौतों को रोका जा सकता है।