पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल फ्री नंबर १०४ पर मिल सकेगी अंगदान की जानकारी

टोल फ्री नंबर १०४ पर मिल सकेगी अंगदान की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन में जागरुकता के लिए कैडेबर ट्रांसप्लांट की जानकारी टोल फ्री नंबर 104 पर देने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में इसके बारें बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। साथ गिरते लिंगानुपात को लेकर गंभीर हो गया है।
यदि कोई सोनोग्राफी सेंटर लिंग परीक्षण करता है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 104 पर की जा सकेगी। इसमें कन्या भ्रूण हत्या की शिकायत भी की जा सकेगी। 104 नंबर पर दर्ज शिकायत का सत्यापन करने के बाद पीसी पीसीपीएनडीटी सेल की टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके लिए लोगों में जागरूकता की जरूरत है, जिससे बेटी को बचाया जा सके।

कुपोषण की जानकारी भी
104 नंबर पर डायल करने के बाद लोग कुपोषित बच्चों की जानकारी भी ले सकेंगे। यहां मौजूद डॉक्टर से बच्चों को इलाज के लिए कुपोषण उपचार केन्द्र, दवा सहित उसके शारीरिक विकास के लिए सलाह मिलेगी। वहीं उपचार केन्द्रों पर असुविधा एवं इलाज में आ रही परेशानियों की भी शिकायत की जा सकेगी। इस पर दर्ज शिकायत की सूचना तुरंत चिकित्सा विभाग के स्थानीय अधिकारियों को मिलेगी, जो मौके पर पहुंचकर समस्या का निराकरण करेंगे।