फोटो: एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत परिणीति को पौधा भेंट करते दैनिक भास्कर की ब्रांड टीम के राजस्थान प्रमुख मृणाल पुरोहित।
जयपुर। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित हो रहे अभियान एक पेड़ एक जिंदगी के तहत बॉलीवुड एक्ट्रेस
परिणीति चोपड़ा और आदित्य राव कपूर पौधारोपण कर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों अपनी नई फिल्म
दावत ए इश्क के प्रमोशन के लिए जयपुर आए। दोनों ने अपनी फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें इश्क का तड़का है।
इस अवसर पर परिणीति ने कहा कि वे खाने की शौकीन है और गुल्लू का किरदार मेरे स्वभाव के अनुसार है। वही आदित्य ने कहा कि शेफ की भूमिका जरूर निभाई है लेकिन हकीकत में मुझे कोई अच्छी डिश नहीं बनानी आती। दोनों रविवार को जयमहल पैलेस में दैनिक भास्कर के साथ खास मुलाकात की।