पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने किया शिक्षामंत्री, पंचायतीराज मंत्री और एसीएस का पुतला दहन

शिक्षकों ने किया शिक्षामंत्री, पंचायतीराज मंत्री और एसीएस का पुतला दहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान शिक्षक शिक्षाधिकारी संघर्ष समिति की ओर से एकीकरण व उनके बयानों के विरोध में रविवार को आंदोलन का दूसरा चरण आयोजित किया गया। दिन राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर शिक्षामंत्री, पंचायतीराज मंत्री व एसीएस का पुतला दहन हुआ। जयपुर में शिक्षा संकुल के बाहर इन तीनों का पुतला दहन कर एकीकरण का विरोध किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कई जिलों में रैली भी निकाली गई। समिति के सदस्य यतीश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि एकीकरण से स्कूलों में पढ़ाई चौपट हो गई है। एकीकरण करते हुए अधिकारियों ने स्कूलों में नामांकन व आधारभूत सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इससे बच्चों को सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई है। समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी एकीकरण की इस कवायद का विरोध करते हुए विसंगतियों को जल्दी निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान करीब 8 संगठनों से जुड़े शिक्षक मौजूद रहे।