पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम व बीडीओ अपने क्षेत्र में बनाएंगे एक मॉडल रोड गौरव पथ

एसडीएम व बीडीओ अपने क्षेत्र में बनाएंगे एक मॉडल रोड गौरव पथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जिले में सभी एसडीएम व बीडीओ अपने क्षेत्र में एक मॉडल रोड बनाएंगे। इस रोड का नाम गौरव पथ रखा जाएगा। इसके लिए कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने सभी एसडीएम व बीडीओ को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के साथ काम करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि एसडीएम व बीडीओ अपने क्षेत्र में किसी एक सड़क मार्ग को मॉडल रोड के रूप में चिन्हित कर उसे गौरव पथ के रूप में विकसित करें। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के साथ बैठक कर कार्यवाही को अंतिम रुप दे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे के दोनों तरफ लग रहें होर्डिग्स व अतिक्रमण हटाएं।