जयपुर। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ जैम्स एंड ज्वैलरी जयपुर की ओर से ज्वैलरी डिजाइंस और मैन्युफैक्चरिंग प्रतियोगिता का पोस्टर लोंच किया गया। पोस्टर का विमोचन शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने किया। इसमें प्रतियोगिता की थीम तीन कैटेगरी में बांटी गई है। रिफ्लेक्शन, कलर पैलेट और जिमेट्रोक विव।
गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता ज्वैल्स ऑफ राजस्थान हर साल आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ज्वैलरी डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। ताकि यूथ इस फील्ड में खुद की प्रतिभा को निखार सके। इस बार जवाहरात के कारीगरों और आईआईजीजेजे के स्टूडेंट्स के लिए प्रतियोगिता की अलग - अलग कैटेगरी रखी गई है।