पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर बादलों की आंख मिचौली, तापमान में आया उछाल

दिनभर बादलों की आंख मिचौली, तापमान में आया उछाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार को मानसून कमजोर रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। इस कारण उमस से लोग परेशान रहे। धूप में तेजी के कारण तापमान में उछाल आ गया। शनिवार को तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को उछलकर 35.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की स्थिति अब धीरे धीरे कमजोर पड़ रही है। सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। इससे बारिश की संभावना बनी, लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी। बारिश कमजोर होने से पिछले तीन दिन में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ चुका है। बारिश नहीं हुई तो तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है।
इस प्रकार उछला तापमान
12 सितंबर : 32.1
13 सितंबर : 34.6
14 सितंबर : 35.0