पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील के मॉडर्नाइजेशन के लिए कलेक्टर देंगे २५ लाख रुपए

तहसील के मॉडर्नाइजेशन के लिए कलेक्टर देंगे २५ लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जिले की तहसीलों का मॉडर्नाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर हर तहसीलदार को नेशनल लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत 25 लाख रुपए देंगे। ताकि तहसीलों में पुराना लैंड रेवन्यू रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके तथा जमीनों की जमाबंदी व नक्शा के साथ ही अन्य दस्तावेजों को भी ऑनलाइन किया जा सके। कलेक्टर सभी एडीएम व एसडीएम को उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली तहसील में इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने सभी तहसीलदारों को आदेश दिया है कि सभी तहसीलदार नेशनल लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत तहसील कार्यालय में राजस्व रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए रिकॉर्ड रूम बनवाए। हर तहसील में रिकॉर्ड रूम बनाने के लिए २५ लाख रुपए दिए जाएंगे।