जयपुर। जेडीए के जोन तहसीलदार सोमवार को रिंग रोड क्षेत्र में मौजूदा स्थिति की सर्वे रिपोर्ट देंगे। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर सरकार को रिंग रोड क्षेत्र में कार्यवाही की संभावित स्थिति की रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर जेडीए रिंग रोड क्षेत्र में लोगों के बेदखली कार्यवाही करेगा। इसके बाद ही रिंग रोड का काम शुरु किया जाएगा।
कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने रिंग रोड क्षेत्र का सर्वे करने के लिए जेडीए, प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की कमेटी बनाई थी। कमेटी में पुलिस तथा राजस्व अधिकारी (एसडीएम या तहसीलदार) भी शामिल है। इस कमेटी ने 11 से 13 सितम्बर तक तक क्षेत्र में मौके का सर्वे किया है। अब यह कमेटी सोमवार को अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को देंगे।
रिपोर्ट में रिंग रोड क्षेत्र में आने वाले लोगों को हटाने पर उनके आवास की स्थित व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बताना होगा। कलेक्टर ने जेडीए के अधिकारियों को रिंग रोड की सर्विस लेन का कार्य मेन रिंग रोड के साथ ही शुरु करने के लिए कहा है।