जयपुर। कलेक्ट्रेट के जिला पूल में अधिकारियों की गाडिय़ां चलाने के लिए 24 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने ड्राइवरों की भर्ती करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है।
सरकार ने जिला पुल के लिए पिछले दिनों बोलेरो व अन्य वाहन नए खरीदे थे। लेकिन जिला पूल में लम्बे समय से वाहन चालकों के पद खाली थे। इससे वाहन चालक नहीं होने के कारण नए खरीदे वाहन भी खड़े है। वहीं कई अधिकारियों को सरकारी गाड़ियों पर संविदा के ड्राइवर लगा कर काम चलाना पड़ रहा है।
इसको लेकर कलेक्टर को भी कई बार शिकायत मिली है। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि राज्य सरकार से 24 पदों की भर्ती हेतु स्वीकृति के अनुसरण में सप्ताह भर में भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।