पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुष विशेषज्ञ विकसित करने के लिए बैठक कल

आयुष विशेषज्ञ विकसित करने के लिए बैठक कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी अस्पतालों में मरीजों को विशेषज्ञ सुविधा देने के लिए सोमवार को बैठक आयोजित होगी। बैठक में विशेषज्ञ तीनों तरह की परंपरागत पद्घति में विस्तृत चर्चा तथा डॉक्टरों का चयन करके स्पेशलिटीज सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के निर्देश पर डॉ.सर्व पल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ.राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी में सदस्य सचिव आयुर्वेद विभाग के निदेशक आशुतोष गुप्ता समेत होम्यो एवं यूनानी के निदेशक शामिल है। विशेषज्ञ में भी तीन सदस्य भी है।