पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेरेब्रल पालसी से पीडित बच्चों का किया परीक्षण रविवार को लगे शिविर में पहुंचे ५०० पीडि्त

सेरेब्रल पालसी से पीडित बच्चों का किया परीक्षण रविवार को लगे शिविर में पहुंचे ५०० पीडि्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी निशक्तजन सेवा प्रकोष्ठ एवं सेरेब्रल पालसी के लिए कार्यरत संस्था संवेदना इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जन्मजात विकलांगता एवं बाल अस्थि रोगों का निशुल्क परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में इलाहाबाद से आए बाल अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके जैन ने सेरेब्रल पॉलसी से ग्रसित बच्चों के लिए जापानी सर्जिकल तकनीक सिमलॉस एवं अन्य आधुनिक तकनीक के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के बाद भी शारीरिक विकलांगता समाज में है। इसका मुख्य कारण जन्म के समय या जन्म के बाद मस्तिष्क के कुछ भाग के नष्ट होने से शारीरिक विकलांगता हो जाती है। पोलियो की तरह इस बीमारी का उन्मूलन तो संभव नहीं है लेकिन चिकित्सा क्षेत्र में आ रही नई तकनीक से इस पर काबू पाया जा सकता है।
इन तकनीक में न्यूरो डवलपमेंट, सेंसरी इंट्रीगेशन व सर्जिकल तकनीक सिमलॉस हैं। शिविर में आए करीब 500 बच्चों का परीक्षण किया गया और उनके परिजनों को जागरुकता संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहनलाल तांबी थे। अध्यक्षता पूर्व निशक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन ने की।